फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जॉब सुरक्षा की मांग को लेकर 27 अगस्त को शक्ति भवन घेरेंगे बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की नरवाना डिविजन की कार्य समिति की बैठक मंगलवार को एक्सईएन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता डिविजन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन डिविजन सचिव मेहर सिंह श्योकंद ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण, जिला सचिव योगेश शर्मा, शैलेंद्र नायडू और बिल्लू दहिया ने बताया कि 16 अगस्त को जींद में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 27 अगस्त को पंचकूला स्थित शक्ति भवन पर विशाल प्रदर्शन करने और अतिरिक्त मुख्य सचिव का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग या सरकार की ओर से वार्ता के लिए बुलाया जाए या नहीं, 27 अगस्त का प्रदर्शन हर हाल में किया जाएगा। निर्णय लिया कि 27 अगस्त के प्रदर्शन से पहले प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शक्ति भवन घेराव के बाद भी जॉब सुरक्षा की मांग पूरी नहीं हुई तो 27 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव का कदम भी उठाया जाएगा। इस अवसर पर कर्मपाल सिद्धू, महेंद्र नापा, सुनील, अशोक, राजू सैनी, विजेंद्र, संजय पाल, गुलाब चौहान, विकास शर्मा, नरेश मोर, अमित, वीरेंद्र, मोहन और कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें