फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राम भगत शास्त्री प्रधान, रघुवीर सचिव और साधुराम शर्मा बने कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी18-भगवान परशुराम सेवा समिति के नए पदा​धिकारियों को नियु​क्ति पत्र देते हुए चुनाव अ
विज्ञापन
जींद। भगवान परशुराम सेवा समिति, न्यू कृष्णा कॉलोनी की तीन वर्षीय कार्यकारिणी के तीन पदों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव प्रक्रिया में समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए थे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक पद से एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद तीनों पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें राम भगत शास्त्री को प्रधान, अधिवक्ता रघुवीर को सचिव तथा साधुराम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र अत्री कसूहन की देखरेख में संपन्न हुई। सहायक चुनाव अधिकारी राम भगत कौशिक पिंडारा तथा राजवीर शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र अत्री ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें