फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निलंबित किए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना जारी

Tue, 29 Apr 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बिजली कर्मचारियों के सस्पेंशन के विरोध में तालमेल कमेटी के बैनर तले बिजली निगम में कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। यहां कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 21 मार्च को एसडीओ के निर्देश पर गांव डिडवाड़ा, साहनपुर और मलिकपुर सहित अन्य गांवों में शिकायत के आधार पर बिजली चोरी की जांच करने के लिए टीम बनाकर गए थे।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। उपभोक्ता ने भ्रामक तथ्य पेश करके सरकार को गुमराह करते हुए निगम के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करवाई। कर्मचारियों को बिना कोई सुनवाई का मौका दिए उनको निलंबित कर दिया है। निगम मैनेजमेंट ने कर्मचारी को अपनी सही तरीके से ड्यूटी करते हुए, राजनीतिक दबाव में आकर सस्पेंड कर दिया जाना पूरी तरह से गलत है। अगर मैनेजमेंट कर्मचारियों के संस्पेशन ऑर्डर को वापस नहीं लिया तो उनका धरना जारी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो वर्क सस्पेंड भी किया जाएगा।
इस मौके पर राकेश चंद्र, कृष्ण सैनी, जितेंद्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, दरवेश, दिलेर, सुरेश खर्ब, अनिल पूनिया, जोगिंद्र शर्मा, विक्रम, अनिल, राजेंद्र, सुरेश, संदीप आर्य, सुभाष, अमित, अमित रंगा, सुनील, रामचंद्र शर्मा, राजेंद्र और कृष्ण सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें