फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से बिजली कर्मचारी परेशान : सुरेश राठी

Thu, 23 May 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी04: कन्वेंशन में को संबो​धित करते हुए वक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार सर्कल की कन्वेंशन बुधवार को सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। कन्वेंशन का संचालन जींद यूनिट प्रधान राकेश ईक्कस ने किया।
विज्ञापन

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि आज पूरे हरियाणा के बिजली कर्मचारी हरियाणा सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। बार-बार आवाज उठाने के बावजूद भी बिजली निगम प्रशासन और सरकार कर्मियों की जायज मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। निगम के कच्चे कर्मियों के इलाज की कोई सुविधा नहीं है, जबकि उनकी सैलरी से 1500 रुपये भी काटे दस महीने हो गए हैं। आज तक उनके चिरायु योजना के कार्ड भी नहीं बनाए गए हैं। कच्चे कर्मचारी और उनके परिवार के इलाज के लिए कोई प्रबंध नही किया गया है। कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। सरकार के फैसले अनुसार कच्चे कर्मचारियों का पिछले चार साल से कोई वेतन बढ़ोतरी नहीं हुई है। पुरानी पेंशन लागू की जाए और पॉलिसी बना कर सभी कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। सातवें वेतन आयोग अनुसार सभी भत्तों में केंद्र के अनुसार बढ़ोत्तरी की जाए। जोखिम भत्ता लागू किया जाए। ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए। सभी महकमों का निजीकरण बंद किया जाए।

सरकार ने कर्मियों से जो वादे किए थे, वो आजतक पूरे नहीं किए गए हैं। धर्मबीर भंभेवा ने कहा कि अगर समय रहते इन मांगों का समाधान नहीं किया गया तो इस नाराजगी का नुकसान सरकार को चुनाव में उठाना पड़ेगा और कर्मचारी 23 मई को वार्ता समीति की बैठक में अहम निर्णय लेने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर कपूर सिंह, रमेश, संजीव, अनूप सिंह, कृष्ण श्योराण, पंकज भाटिया, महताब, रविंद्र सैनी, संदीप गिल, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें