फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूसरे दिन भी पकड़ी बिजली चोरी, लगाया जुर्माना

Fri, 16 Jun 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। बिजली निगम के कर्मचारियों ने अभियान के दूसरे दिन भी फसीदों और जींद डिविजन में छापा मारा । टीम ने दोनों डिविजनों में 263 कनेक्शन चेक किए, जिनमें 87 जगह बिजली चोरी मिली। इस पर टीमों ने 26 लाख 92 हजार का जुर्माना लगाया। इससे पहले बुधवार को पहले दिन बिजली निगम की टीमों ने जींद और सफीदों डिविजन में कुल 185 कनेक्शन चैक किए थे, जिनमें 29 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिन पर टीमों ने चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इस मामले में अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि निगम का दो दिन बिजली चोरी पकड़ो अभियान चला था। निगम की टीमों ने दो दिनों में जींद और सफीदों डिविजन में 448 कनेक्शन चैक किए गए, जिनमें 116 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। इस पर 49 लाख 92 हजार जुर्माना लगाया गया। निगम का बिजली चोरी पकड़ो अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें