फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 16 Jun 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद फैले संक्रमण के मामले में वीरवार को ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे साफ है कि ऑपरेशन थिएटर के अंदर कोई संक्रमण नहीं था। अब ड्रग इंस्पेक्टर प्रयोग में लाई गई दवाओं के नमूने लेंगे। यदि दवाइयों में भी संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला तो फिर इसका सीधा मतलब है कि इसमें चिकित्सक की लापरवाही है। वहीं दूसरी तरफ वीरवार को ही स्वास्थ्य विभाग के अंधता निवारण कार्यक्रम के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीश सिंह की टीम ने जींद के नागरिक अस्पताल का दौरा किया।
30 जून को नागरिक अस्पताल में चार लोगों ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाए थे। इसके बाद उनकी आंखों में संक्रमण फैल गया। गांव अमरहेड़ी निवासी रामफल की आंखों में संक्रमण इतना अधिक फैल गया कि उसकी आंख निकालनी पड़ी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन थिएटर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। अब इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार को ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट भी आ गई, जोकि निगेटिव आई है।
विज्ञापन

वीरवार को अंधता निवारण कार्यक्रम के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीप सिंह की टीम ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया। टीम सुबह 11 बजे नागरिक अस्पताल पहुंची। सबसे पहले टीम ने ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक डॉ. गीतांशु से बात की और उसके बाद आंखों के ऑपरेशन थिएटर का दौरा किया। टीम ने अन्य ऑपरेशन थिएटरों का भी दौरा किया। डॉ. जगदीप सिंह ने यहां से अपनी रिपोर्ट बनाई लेकिन इसमें क्या लिखा इसके बारे में खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

बॉक्स
पंचकूला से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीप सिंह की टीम ने जींद का दौरा किया था। टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंपेगी। ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जो दवाइयां ऑपरेशन के समय इस्तेमाल की गई थी, उनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कि संक्रमण कैसे फैला। फिलहाल संक्रमण फैलने का कोई कारण सामने नहीं आया है। -डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें