फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नया बांस गांव में दो गाड़ियों पर गिरे बिजली खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नया बांस गांव में हाई स्कूल के सामने फिरनी वाले रास्ते पर बिजली के खंभे गिर गए। बिजली निगम की टीम देर शाम तक नए खंभे लगाने और तार बदलने में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह राजकीय हाई स्कूल के सामने वाली गली में लगे दो खंभे अलग-अलग गाड़ियों पर गिर गए। इसमें एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इनमें एक खंभा दीवार के साथ खड़ी संदीप की कार पर गिरा व दूसरा खंभा सुरेश नाम के व्यक्ति की सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के बोनट पर आ गिरा। वह तुरंत खिड़की खोल बाहर निकल गया। लोगों का कहना है इस संबंध में विभाग को पहले अवगत कराया गया था लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। विभाग की टीम देर शाम तक नए खंभे खड़े करने और केबल लगाने में जुटी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें