फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली मंत्री ने फोन नहीं उठाने पर बिजली निगम के जेई को चार्जशीट करने के दिए आदेश

Mon, 07 Aug 2023 05:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जिला परिवेदना समिति की बैठक में बिजलीमंत्री रणजीत सिंह ने 14 शिकायतों में से 13 का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के डीआरडीए हॉल में हुई जिला परिवेदना समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बिजली निगम के जेई को चार्जशीट करने के आदेश जारी कर दिए। जेई मुदस्सर हुसैन को मंत्री ने तीन बार फोन किया, लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन


बिजलीमंत्री रणजीत सिंह जिला परिवेदना समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने 14 शिकायतों को सुना और इनमें 13 समस्याओं का समाधान कर दिया, जबकि एक मामले में जांच के आदेश जारी किए।

गांव हैबतपुर निवासी यशवीर ने बिजली निगम के खिलाफ शिकायत दी। उनकी शिकायत सुनने के बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने निगम के अधीक्षक अभियंता को बताया कि रविवार रात को गांव नंदगढ़ में बिजली का फॉल्ट आ गया था और जेई ग्रामीणों का फोन नहीं उठा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने उनके पास फोन किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने संबंधित एरिया के जेई मुदस्सर हुसैन को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कार्यकारी अभियंता को कॉल की गई तो उन्होंने भी दूसरी बार में कॉल उठाई। इस पर मंत्री ने तुरंत जेई यशवीर को बुलाया।

अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जेई अपने परिवार में किसी के बीमार होने के चलते मेडिकल अवकाश लेकर गया हुआ है। इस पर रणजीत सिंह चौटाला ने जेई को सीधे फोन कर दिया। जेई ने तीन बार फोन करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया। इस पर बिजलीमंत्री ने जेई को चार्जशीट करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें