नरवाना। खंभे पर लगाया गया बिजली मीटर चोरी करने पर शहर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
हरिनगर गली नंबर-9, वार्ड नंबर-6 निवासी रविंद्र, धनपति देवी और रामेश्वर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून की रात में खंभे पर लगे मीटर को किसी ने चोरी कर लिए। चोरी का पता सुबह चला। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवादस