23जेएनडी18 : झमोला गांव में राशन नहीं मिलने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। झमोला गांव के ग्रामीणों ने डिपो होल्डर पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। डिपो होल्डर के इस रवैये को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया।
झमोला गांव निवासी दिलबाग, सरोज, उषा, निशा, कविता, पिंकी ने कहा कि गांव में सोनू डिपो होल्डर है। वह उनके अंगूठे लगवाकर उन्हें राशन नहीं देता है। उन्हें तीन महीने से राशन नहीं मिला है। इसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब भी ग्रामीण डिपो पर जाते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि अगले महीने राशन दिया जाएगा या करेला गांव के डिपो से राशन ले लो। करेला गांव के डिपो पर जाने पर उन्हें पता चलता है कि उनका राशन तो जा चुका है। डिपो होल्डर को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें राशन मुहैया करवाया जाए और डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होने कहा कि अगर जल्द से समस्या का समाधान नहीं किया या तो वह इसकी शिकायत जींद के उपायुक्त से करेंगे। इस बारे में जब डिपो होल्डर सोनू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी आरोप निराधार है। सभी उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जा रहा है।ि
23जेएनडी18 : झमोला गांव में राशन नहीं मिलने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद