फोटो 05जेएनडी07-यूनिट स्तर पर चल रहे धरने पर मौजूद बिजली कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बुधवार को भी यूनिट स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता विकास मलिक, राकेश ईक्कश, हरिओम और प्रवीण पड़ाना ने संयुक्त रूप से की जबकि मंच संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।
आरोप लगाया कि सरकार गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनियों को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने और कृषि बिजली आपूर्ति के लिए अलग एग्री डिस्कॉम बनाकर बिजली व्यवस्था का निजीकरण करने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन पहले ही सरकार को सौंपा जा चुका है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।
संघर्ष मोर्चा ने घोषणा की कि सभी कर्मचारी और अधिकारी 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। यदि मांगें नहीं मानी गईं या एग्री डिस्कॉम संबंधी कोई अधिसूचना जारी हुई तो कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर पूर्व सर्किल सचिव राजेश आसन व अन्य मौजूद रहे।