फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में रातभर गुल रही बिजली, दुकानदारों ने जताया रोष

Wed, 22 May 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी14-पुरानी अनाज मंडी में बिजली गुल होने के विरोध में रोष प्रकट करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ने लगी है वैसे-वैसे बिजली के फाल्ट परेशान करने लगे हैं। प्रतिदिन शहर में बड़े-बड़े कट लगने की शिकायतें आ रही हैं। सोमवार रात को जींद की कई कॉलोनियों तथा नरवाना शहर में बिजली गुल रही। उपभोक्ता रातभर बिजली आने की बाट जोहते रहे, लेकिन नहीं आई। उपभोक्ताओं ने रात को निगम सर्कल के पास बिजली से संबंधित शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन सप्लाई नहीं चालू हुई।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक शहर में बिजली कट से संबंधित 220 शिकायतें आईं। इनमें से 111 शिकायतें ऑनलाइन व 110 शिकायतें ऑफलाइन थीं। इस दौरान रात को बत्तख चौक, ओमनगर, सैनी मोहल्ला, रामराय गेट, शिवपुरी कॉलोनी, शीतलपुरी कॉलोनी, सफीदों गेट व रोहतक रोड चौड़ी गली, संत नगर, श्याम नगर, भिवानी रोड पर बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं बिजली की खपत 70 लाख यूनिट के पार हो चुकी है। हर दिन औसतन 170 के लगभग शिकायत निगम के पास फाल्ट से संबंधित आ रही हैं। नरवाना शहर के इंदिरा कॉलोनी, बीरबल नगर, बड़सी पत्ती, टोहाना रोड पर रातभर बिजली गुल रही जो कि मंगलवार सुबह तक भी बिजली बहाल नहीं हुई थी।

दुकानदारों ने जताया रोष

नरवाना शहर की पुरानी अनाज मंडी में आस-पास के दुकानदारों ने बिजली बाधित होने की समस्या को लेकर बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दुकानदारों का कहना था कि पिछले 24 घंटों से पुरानी अनाज मंडी के पास कुछ हिस्से में बिजली नहीं थी, जिसको लेकर उन्होंने बिजली निगम नरवाना में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन मंगलवार सुबह तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उनको रास्ता रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि बिजली विभाग के एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता से जब बात हुई तो उन्होंने कुछ देर में आने का आश्वासन दिया। पुरानी अनाज मंडी के अलावा बीरबल नगर में भी रातभर बिजली नहीं आई। अधिकारियों को बार-बार कॉल करने पर नहीं उठाए।
विज्ञापन


बिजली की खपत ज्यादा होने के कारण केबल पर ज्यादा लोड बढ़ रहा है। इस कारण शहर में काफी जगह बिजली के केबल जल गए हैं। इसके बाद केबल ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया, जिसमें काफी समय लग गया। काम पूरा होने के बाद ही शहर की बिजली सप्लाई चालू की गई। -दीपक नैन, एसडीओ, बिजली निगम नरवाना

21जेएनडी14-पुरानी अनाज मंडी में बिजली गुल होने के विरोध में रोष प्रकट करते दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें