फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में बिजली निगम ने पकड़े 44 बिजली चोर, सात लाख रुपये जुर्माना लगाया

विज्ञापन
जुलाना सब डि‌विजन में बिजली चोरी पकड़ने के लिए निकली टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना में बिजली निगम की पांच उपमंडल अधिकारियों व कनिष्ठ अभियंताओं की चार टीमों ने जुलाना में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान चार टीमों ने करीब बिजली चोरी के 44 मामले पकड़े। बिजली निगम ने इन पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जुलाना सब डिविजन के एसडीओ वीरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जुलाना में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया था। इसमें बिजली निगम की जींद सब डिवीजन नंबर 1 और 2 के एसडीओ, सीटी सब डिविजन के एसडीओ और नगूरां बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी शामिल थे। मलिक ने बताया कि जुलाना सब डिविजन के अंतर्गत चोरी पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। इनमें एक उपमंडल अधिकारी, दो कनिष्ठ अभियंता के अलावा लाइनमैन और पुलिस सिपाही भी शामिल थे। टीम ने 68 किलोवाट की 44 चोरियां पकड़ी, जिन्हें सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मलिक ने बताया कि बिजली निगम बिजली चोरी को रोकने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। अब संयुक्त टीमें बनाकर गांवों में बिजली चोरी को पकड़ने का काम किया जाएगा ताकि निगम को हो रहे लाइनलॉस से बचाया जा सके। मलिक ने कहा कि जुलाना सब डिविजन के अंतर्गत 36 गांव आते हैं। अगर कोई व्यक्ति दो बार या इससे अधिक बिजली चोरी करता पकड़ा गया तो उसे जुर्माना तो लगाया जाएगा, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसमें बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति को सजा भी हो सकती है। जिन घरों में बिजली के मीटर नहीं लगे, उन लोगों को चाहिए कि वह निगम कार्यालय में आकर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करें ताकि उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जा सके। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी विनय, संजय, हितैंष, कुलदीप के अलावा कनिष्ठ अभियंता सुभाष, संजय, गोपाल, सुरेश चंद, सुरेंद्र दलाल, राजेंद्र एएफएम, संजय लाइनमैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें