फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाई में रिकॉर्ड 124 लाख यूनिट के पार पहुंची बिजली खपत

Mon, 22 Jul 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी03-शहर में फाल्ट करने में जुटे बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। इस साल भीषण गर्मी के साथ उमस भी बहुत हो रही है। इससे पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी अधिक हो रही है। इससे दिन-प्रतिदिन बिजली खपत की खपत बढ़ रही है। हर रोज बिजली खपत में बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह में दस लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत बढ़ चुकी है। बिजली की मांग अधिक होने की वजह से लोड बढ़ रहा है। इससे केबल जलने की शिकायतें आ रही हैं। फ्यूज और कंडक्टर में भी फाल्ट आ रहे हैं। बिजली कर्मचारियों को फाल्ट को ठीक करने में अधिक समय लग रहा है। बिजली का लंबा कट लगने की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को हुडा कॉम्प्लेक्स, डिफेंस कॉलोनी, श्याम नगर, संत नगर, मेन बाजार में कई घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली निगम के पास प्रतिदिन 150 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। जिले में फिलहाल बिजली की खपत जुलाई में रिकॉर्ड 124 लाख यूनिट के पार पहुंच चुकी है। यह स्थिति लगभग 15 दिन से बनी हुई है। इससे पहले पांच जुलाई को बिजली खपत 100 लाख यूनिट थी, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती गई बिजली की खपत भी बढ़ती गई। बिजली की खपत और गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण बारिश न होना है, क्योंकि जिले में बूंदाबांदी को छोड़कर अब तक बारिश नहीं हुई है। अब तो एसी के बिना पसीने नहीं सूख रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा बिजली से संबंधित फाल्ट श्याम नगर, संतनगर, पटियाला चौक, सेक्टर-8, चंद्रलोक कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी, राजनगर, हकीकत नगर, हुडा कॉम्प्लेक्स, डिफेंस कॉलोनी में आ रही है।

124 लाख यूनिट तक पहुुंची बिजली खपत
तिथि खपत (लाख यूनिट)

05 जुलाई 100
06 जुलाई 102
07 जुलाई 106
08 जुलाई 104
09 जुलाई 110
10 जुलाई 119
11 जुलाई 122.18
12 जुलाई 121.32
13 जुलाई 117.33
14 जुलाई 122.71
15 जुलाई 119.27
16 जुलाई 124.58
17 जुलाई 112.06
18 जुलाई 114.77
19 जुलाई 117.87
20 जुलाई 124

बॉक्स

प्रतिदिन 150 से ज्यादा आ रही शिकायतें

बिजली निगम सर्कल के पास हर रोज ऑन और ऑफलाइन 150 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। बिजली की खपत बढ़ने के साथ सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। इसके कारण फाल्ट आ रहे हैं। बिजली कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके तांगा चौक एरिया, मेन बाजार में आ रही है, क्योंकि यहां पर ट्रांसफार्मर रखने की जगह नहीं है। ऐसे में वहां बिजली सप्लाई रानी तालाब स्थित पालिका बाजार के पास से हो रही है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। ट्रांसफार्मरों पर लोड पड़ने से केबल मे फाल्ट आने की समस्या आ रही है। फाल्ट की सूचना मिलने पर कर्मचारी तुरंत मौके पर जाकर समस्या का निवारण कर रहे हैं। -जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद।

21जेएनडी03-शहर में फाल्ट करने में जुटे बिजली कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें