बिघाना गांव में बिल हाथों में लेकर रोष जताते ग्रामीण उपभोक्ता। संवाद
अलेवा। बिघाना गांव में खेत व घरेलू कनेक्शन के बिजली बिल गांव में जमा कराने आने वाले कर्मियों के गांव में न आने से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। इससे नाराज बिजली उपभोक्ताओंं ने हाथों में बिल लेकर निगम के प्रति नारेबाजी कर रोष जताया।
ग्रामीण प्रेम, रामनिवास, सतपाल, पालेराम, नंदलाल, राजेश, रामपाल, ईश्वर, रणबीर, राजे राम, परवीन ने बताया कि पिछले काफी समय से खेत व घरेलू कनेक्शन के बिजली बिल अदा करने वाली तिथि को निगम के कर्मचारी दादा खेड़ा के समीप आते थे। सोमवार को उपभोक्ता बिजली बिल अदा करने के लिए पहुंचे तो गांव में कार्यरत बिजली कर्मचारी ने कहा कि बिल भराने आने वाले कर्मचारी आज नहीं आए। इसके लिए उपभोक्ताओं को जुर्माने से बचने के लिए नगूरां सब डिवीजन कार्यालय या आनलाइन बिल जमा कराना होगा। निगम के इस रवैये से आहत ग्रामीणों ने गांव की सरपंच के माध्यम से बिजली निगम के उच्च अधिकारियिों से शिकायत करने की बात कही।
वर्जन
बिघाना गांव में बिजली के बिल जमा कराने के लिए जाने वाले रिटायर्ड पूर्व सैनिक हड़ताल पर हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली बिल अदा करने में परेशानी हुई है। पूर्व सैनिकों के हड़ताल से वापस आने तक कार्यालय में या ऑनलाइन बिल जमा कराने होंगे। -आनंद कुमार, एसडीओ, बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां
फोटो कैप्शन
08जेएनडी23: बिघाना गांव में बिल हाथों में लेकर रोष जताते ग्रामीण उपभोक्ता। संवाद
बिघाना गांव में बिल हाथों में लेकर रोष जताते ग्रामीण उपभोक्ता। संवाद