फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर व्यापारी को थमाया 5.23 लाख का बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गोहाना रोड स्थित उद्योग कुंज में पवन फर्नीचर वर्कर्स को बिजली निगम की ओर से 5 लाख 23 हजार 725 रुपये का बिल भेजा गया है। फर्नीचर व्यापारी ने बिल ठीक कराने के लिए बिजली निगम के चक्कर काटकर थक गया है। उसने चेतावनी दी है कि अगर उसका बिजली बिल सही नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे और उसका जिम्मेदारी बिजली निगम प्रशासन होगा।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि वह पिछले तीन माह से बिल ठीक कराने के लिए निगम के चक्कर काट रहा है। उसने बताया कि गोहाना रोड पर जुलाना के उद्योग कुंज में पवन फर्नीचर वर्कर्स में वह स्कूलों के बेंच बनाता है। मार्च में लॉकडाउन के कारण उसकी लेबर घर लौट गई, स्कूल भी बंद हो गए, इस कारण कामकाज ठप हो गया। उसके परिवार में 9 सदस्य हैं, उद्योग बंद होने से पहले ही परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है। नवंबर 2020 में उसकी दुकान का बिल 71855 रुपये आया। बिल ठीक करवाने के लिए वह निगम अधिकारियों के पास गया। निगम ने उससे 15000 रुपये भरवा लिए। उसने 2 नवंबर को 15000 रुपये निगम में जमा करवा दिए। इसके बाद निगम ने दिसंबर माह में उसे 55696 रुपये का बिल भेजा। फिर वह निगम में बिजली का बिल ठीक करवाने के लिए कहा। निगम ने उसको दस हजार रुपये भरने के लिए कहा। उसने 11 दिसंबर को दस हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उसका बिल नहीं आया तो वह निगम में गया तो उन्होंने 47091 रुपये का बिल बना दिया। अब निगम की ओर से 5 लाख 23 हजार 725 रुपये का बिल घर पर भेजा है। उस बिल को ठीक करवाने के लिए वह निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पास गया गुहार लगाई मगर उसका बिल ठीक नहीं किया गया। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि उसका बिल हिसार से ठीक होगा। वह पिछले तीन माह से चक्कर काट रहा है। उसने बताया कि उसका बिल औसतन प्रति माह 1800 से 2000 रुपये तक आता था। पवन ने कहा कि अगर निगम ने उसका बिल ठीक नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगा।
आज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कल जांच करवाई जाएगी कि मामला क्या है। जितनी यूनिट मीटर ने निकाली हैं, उसका बिल तो भरना ही पड़ेगा। जांच करके बिल को ठीक कर दिया जाएगा। - वीरेंद्र मलिक, एसडीओ, जुलाना सब डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें