जींद। हैचरी में काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन पर हमला करने पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी नीरज ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खरकरामजी निवासी अमरजीत सिंह ढांडा की हैचरी में इलेक्ट्रीशियन है। छह नवंबर की रात में वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। जब वह रेलवे लाइन खरकरामजी के पास पहुंचा तो मुंह पर कपड़ा बांधकर आए बाइक सवार तीन युवकों ने नुकीली चीज से उसके माथे पर मारा। इससे वह गिर गया। आरोपियों ने पेट पर भी नुकीली चीज से हमला करने के साथ लात-घूसों से मारा। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। एचसी संजय कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हमला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद