15जेएनडी17: नगूरां सब डिविजन में मिटिंग में भाग लेते हुए कर्मचारी। संवाद
अलेवा। नगूरां सब डिविजन में फोरमैन के पद पर तैनात वजीर सिंह को बिना किसी नोटिस के लाइन लोसिस का बहाना बनाकर संस्पेड करने के विरोध नगूरां बिजली निगम कर्मियों ने वीरवार को सब डिविजन प्रागंण में एक मिटिंग का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता दोनों यूनियनों के प्रधान जसबीर व विकास ने संयुक्त रुप से की। इस दौरान दोनो यूनियनों ने निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से गेट मिटिंग के अलावा सोमवार से निगम कार्यालय नगूरां में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा। यूनियन प्रधान जसबीर ने बताया कि नगूरां निगम में तैनात फोरमैन वजीर सिंह को विभाग ने लाइन लोसिस का बहाना बनाकर बिना किसी नोटिस व बिना कारण से तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया है। जबकि वजीर सिंह फोरमैन ने विभाग द्वारा दी डिफाल्टिंग राशि की 80 प्रतिशत रिकवरी एक सप्ताह के अंदर कर दी गई थी। भारतीय किसान यूनियन से संबंधित कंडेला, बोहतवाला, दालमवाला, पेगां, दुड़ाना, चुहड़पुर, संडील, अलेवा, नगूरां, डाहौला व थुआ गांव में विषम परिस्थितियों में भी लाइन लॉस को कम करने के लिए चोरी पकड़ने का अभियान चला। हर माह 20 से 25 बिजली चोरी के केस बनाए जा रहे हैं, लेकिन कंडेला गांव में ग्रामीणों द्वारा बिजली चोरी टीम को बंधक बनाए जाने की आडियो वायरल करने पर भी अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान न लेने के कारण चेकिंग टीम को विभाग ने कंडेला गांव में चोरी न पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। इससे साफ जाहिर है कि लाइन लोस के बहाने उपरोक्त इंचार्ज व स्टाफ का कोई दोष नहीं है। वहीं उपरोक्त गांव में मेरा गांव जगमग गांव स्कीम में भी लागू नहीं हुई है। जिसके कारण कर्मचारी विरोधी नीतियों का दोनों यूनियनों ने कड़ा विरोध किया है।