सफीदों। सफीदों बार एसोसिएशन के चुनावों की घोषणा के बाद शेड्यूल भी जारी हो चुका है। शेड्यूल के मुताबिक यह चुनाव 21 फरवरी को होना है। अभी तक चुनाव अधिकारी के पास किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन नहीं आया है।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेंद्र जागलान ने बताया कि यह चुनाव प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव पदों के लिए होना है। सोमवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि है, लेकिन अभी तक उनके पास किसी भी पद के लिए नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 10 फरवरी को नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 10 बजे से दो बजे तक रहेगा। 10 फरवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों को जांचा जाएगा। 11 फरवरी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। उसके बाद उसी दिन शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट लगाई जाएगी। फिर 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से लेकर चार बजे तक वोटिंग होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।