फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3967 पदों के लिए होने हैं चुनाव, 6814 लोगों ने किए नामांकन

विज्ञापन
जिला परिषद के लिए नामांकन करने वाले लोगों की डीसी कार्यालय के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में पंचायती चुनावों के लिए अंतिम दिन 4600 लोगों ने जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच तथा पंचों का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए। अब तक जिले में 6814 नामांकन हो गए। अंतिम दिन सबसे ज्यादा पंचों के लिए आवेदन आए। दिनभर आवेदन करने वालों की भीड़ लगी रही। इसके लिए नामांकन पत्रों की जांच करने वाले कर्मचारियों के भी पसीने छूटते रहे। जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए जिले के 202 लोगों ने आवेदन किए हैं। पिछली योजना में जिला परिषद के 26 वार्ड थे, इनके लिए 197 लोगों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन

जिले में जिला परिषद के 25 सदस्य चुने जाने हैं। इनके लिए 202 लोगों ने नामांकन किए हैं। वहीं ब्लॉक समिति के 187 सदस्य चुने जाने हैं, जिसके लिए 737 लोगों ने आवेदन किए हैं। 300 संरपचों का चुनाव होना है, इसके लिए सबसे ज्यादा 1804 लोगों ने नामांकन किए हैं। पंच के जिले में 3455 लोग चुने जाने हैं, जिनके लिए अब तक 4071 लोग नामांकन कर चुके हैं। जिला परिषद के लिए 202 लोगों में से 117 पुरुषों तथा 85 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से 58 एससी, 26 बीसी तथा 118 जनरल व अन्य ने आवेदन किए हैं।
इसी प्रकार ब्लॉक समिति के 737 लोगों में से 406 पुरुषों तथा 331 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से 224 एसी, 165 बीसी तथा 348 जरनल व अन्य शामिल हैं। सरपंच पदों के लिए जिले में 1800 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें 1009 पुरुष तथा 791 महिलाएं हैं। इनमें से 416 एसी, 412 बीसी तथा 972 जरनल व अन्य शामिल हैं। पंचों के लिए 4053 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें 2284 पुरुष, 1769 महिलाएं, 1074 एससी, 1132 बीसी तथा 1847 जरनल व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

भिड़ताना व चाबरी गांव के लोगों ने नहीं किए नामांकन
नेशनल हाईवे 152डी से रास्ते की मांग को लेकर धरने पर बैठे भिड़ताना व चाबरी गांव के लोगों ने पंच व सरपंच पद के लिए कोई आवेदन नहीं किए। इन लोगों ने पहले ही चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया था। इसी कारण इन गांवों में आवेदन लेने गई प्रशासन की टीम खाली हाथ लौट आई। एडीसी डॉ. साहिल गुप्ता ने बताया कि इसकी सूचना हरियाणा चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बारे में निर्णय अब चुनाव आयोग ही लेगा।
गुरविंद्र सिंह निम्नाबाद वार्ड 11 से निर्विरोध चुने गए ब्लॉक समिति सदस्य
सफीदों। बीडीपीओ कार्यालय में नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों व उनके सहयोगियों की भारी भीड़ जमा रही। नामांकन का कार्य पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहा। फार्म भरने के लिए उम्मीदवार कागजात पूरे करवाने की भागदौड़ करते नजर आए। उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि उनके फार्म में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए। अंतिम दिन उपमंडल के गांव पाजू खुर्द के निरंजन खर्ब के मुकाबले कोई नामाकंन नहीं आया और उसे सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया गया। इसी प्रकार ब्लाक समिति के वार्ड नंबर 11 में गांव निम्नाबाद निवासी गुरविंद्र सिंह के सामने किसी ने फार्म नहीं भरा और उसे सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें