फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिलकर बुजुर्गों ने पेंशन दिलवाने की गुहार लगाई

विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे लोन गांव के बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
लोन गांव के बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन नियमित रूप से नहीं मिल रही है। इसको लेकर चार दिन पहले ग्रामीणों ने रोड जाम किया था। इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीण सुशील शास्त्री के नेतृत्व में डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने पेंशन वितरित करने वाले डाकघर कर्मी पर पेंशन राशि में गबन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डीसी से मिलने आए बुजुर्गों ने बताया कि डाकघर कर्मचारी पहले ही उनके अंगूठे लगवा लेता है। इसके बाद अपनी मर्जी से पैसे निकालता है। गांव में करीब 450 बुजुर्ग पेंशन के लाभार्थी हैं। इनको एक महीने की पूरी पेंशन नहीं मिली है, जबकि अधिकतर को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। इसमें कुछ विधवा भी शामिल हैं। आरोप है कि कर्मचारी ने करीब 10 लाख रुपये का गबन किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने धमतान साहिब चौकी में भी दी है। इस मौके पर जसवंत नैन, सत्यवान शर्मा, पवन नैन, बलबीर सागू, जिले सिंह, विष्णु शर्मा, ठंडिया राम, देवी राम, लखीराम, विमला, बुल्ला, सुखदेव, राम स्वरूप, तारा, शांति, लक्ष्मी, वीरा उपस्थित उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंचायत में स्वीकारा पेंशन देना
सुशील शास्त्री ने कहा कि इस मामले में कुछ दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी। इसमें कर्मचारी के परिजनों ने गलती मानते हुए राशि देने की बात मानी थी, लेकिन यह राशि अभी तक नहीं दी गई है। शास्त्री ने बताया की उसके बाद दोबारा फिर नवंबर की पेंशन में गबन किया गया है। कुछ लाभार्थियों को जून व अगस्त की भी पेंशन नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें