फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाजार से लौट रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप बाजार से लौट रहे इंदिरा कॉलोनी के बुजुर्ग संतलाल (55) को शनिवार रात नौ बजे बाल्मीकि चौक पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी निवासी ऋषि ने बताया कि वे दो भाई व दो बहन हैं। पिता संतलाल गांधी कैंप बाजार स्थित दुकान पर नौकरी करते थे। ड्यूटी के बाद शनिवार रात को घर आ रहे थे। पुराने बस स्टैंड के पास वाल्मीकि चौक पैदल पहुंचे तो तेज गति से आए बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। वे बेहोश होकर गिर गए। राहगीरों की मदद से वे उन्हें पीजीआई ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। बड़े बेटे ऋषि की शादी हो चुकी है जबकि सन्नी अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें