फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गली से गुजर रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी02-रोहतक रोड पर बुजुर्ग पर हमला करते हुए सांड सीसीटीवी में हुआ कैद। ग्रैप
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित संस्कार भारती गली में गली से गुजर रहे 82 वर्षीय बलबीर पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुजुर्ग बलबीर गली में घूम रहे थे। इसी दौरान एक सांड आया और उसने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को सांड से छुड़ाया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बुजुर्ग लाठी के सहारे गली में चल रहे थे। सामने गली में एक काला सांड खड़ा था। जैसे ही बुजुर्ग उसके पास से गुजरे तो सांड भड़क गया और पलटकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उठ नहीं पाए। उन्हें गिरा देख एक युवक दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसने बुजुर्ग को उठाकर संभाला। इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घायल बुजुर्ग को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इलाके में आवारा सांडों का आतंक बढ़ा, नगर परिषद को देंगे शिकायत : जसवीर
शहरवासी जसवीर लाठर का कहना है कि इलाके में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। यह सांड पहले भी 2-3 लोगों पर हमला कर चुका है। गली के लोग डर के साए में हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोग नगर परिषद को शिकायत देंगे। उनकी मांग है कि सांड को पकड़कर गोशाला भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें