फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रास्ता रोककर बुजुर्ग से मारपीट, 14 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के हनुमान नगर में एक बुजुर्ग का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हनुमान नगर निवासी रामफल ने एफआईआर में बताया कि 14 सितंबर शाम करीब सात बजे वह अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप, सुल्तान, नरेश, दिनेश और कुलदीप, सचिन और सागर, शेखर और साहिल और हिमांशु के अलावा पूजा, मीरा, सुमन और रीना ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें