फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बने छोटे भाई की हत्या कर शव को नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पहले दनौदा खुर्द गांव में एक भाई ने अपने साधु बने भाई की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया। यह मामला छह नवंबर का है। मृतक के पिता कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक बेटा जयभगवान कुछ वर्ष पहले साधु बन गया था। छह नवंबर को वह अपने घर दनौदा खुर्द में आया हुआ था। उसी समय जयभगवान व हरिओम के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान हरिओम ने अपने साधु भाई पर जान लेवा हमला कर उसे पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हरिओम ने घर पर कहा कि वह जयभगवान को ईलाज के लिए अस्पताल में लेकर जा रहा है और वह घायल को अपनी कार में डालकर घर से निकल गया, लेकिन हरिओम घायल जयभगवान को अस्पताल ले जाने की बजाय जाजनवाला नहर के हैड पर लेकर पहुंचा और जगभगवान के शव को नहर में फें क दिया। इसके बाद परिजन हरिओम से इस बारे पूछते रहे, लेकिन उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। परिजनों ने लापता हुए साधु बेटे की तलाश करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली एक व्यक्तिका शव बिठमड़ा के पास माइनर में मिला था और उसे शनाख्त के लिए उकलाना के नागरिक अस्पताल में रख गया था। परिजन उकलाना अस्पताल में पहुंचे और शव की शनाख्त की। इसके बाद मृतक के पिता ने इसकी शिकायत सदर थाना को दी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि मृतक के पिता कृष्ण की शिकायत में उसके बड़े भाई हरिओम के खिलाफ हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें