फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टर-9 में हुई आठवीं जिला स्तरीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता, भगत सिंह अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
09जेएनडी09: साइ​क्लिंग प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
जींद। जींद साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को श्रीधाम रोड सेक्टर-9 पर आठवीं माउंटेन बाइक साइक्लिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिलेभर से महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा मंडल हैबतपुर की प्रधान सुमन देवी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। जिला सचिव संजय कुमार हैबतपुर ने बताया कि यूथ लड़कों के वर्ग में रियान ने स्वर्ण, मयंक ने रजत और आर्यन ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में पलक ने स्वर्ण, दीपांशी ने रजत और मुस्कान ने कांस्य पदक हासिल किया।
जूनियर लड़कों में प्रिंस ने स्वर्ण, इशू ने रजत और अरुण ने कांस्य, जबकि लड़कियों में साईना ने स्वर्ण, काजल ने रजत और प्रिया ने कांस्य पदक जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में आदर्श ने स्वर्ण, अंकुश ने रजत और नवीन ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में सुशीला ने स्वर्ण, अन्नू ने रजत और नेहा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

यू-23 पुरुष वर्ग में अंकुश सैनी ने स्वर्ण और अंकित ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक जीतकर भगत सिंह साइक्लिंग अकादमी किशनपुरा ओवरऑल चैंपियन बनी। अकादमी के कोच साहिल टंडन गांव की सरकारी साइक्लिंग नर्सरी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। समापन समारोह में कोच और जिला सचिव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में निजामुद्दीन, सुमित कुमार, रवि कुमार, साहिल कोच और मोहित सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें