जींद। सेक्टर 11 में एक मकान का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये, तीन सिलिंडर, पानी की मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 11 निवासी राजेश कुमार ने कहा कि 13 मई को वह अपने परिवार के साथ कैथल गया हुआ था। 24 मई को लौटा तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर से तीन सिलिंडर, पानी की मोटर, तार, आठ हजार रुपये व अन्य सामान चोरी मिला। एएसआई नरेश कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद