जींद। एक कॉलोनी की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने पर महिला थाना पुलिस ने कॉलोनी के ही रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसके पड़ोसी राहुल ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसने अश्लील फोटो भी ले लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसने लगातार उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देता था। महिला थाना की एएसआई रीना ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद