जींद। जिला पुलिस की अवैध बिक्री भंडारण रिफिलिंग एवं कालाबाजारी की टीम ने अलग-अलग स्थानों से आठ अवैध गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। अवैध बिक्री भंडारण रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के इंचार्ज राजकुमार टीम के साथ सोमवार को शहर में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलिंडरों का दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से कुल आठ घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। बरामद घरेलू गैस सिलिंडरों को फूड सप्लाई विभाग के हवाले किया गया। संवाद