फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 42 साल पुराने कुएं को सहेजने की कवायद, जीर्णोद्वार शुरू

विज्ञापन
27जेएनडी28: घोघड़ियां गांव में कंडम हो चुके कुएं का जीर्णोद्वार करते हुए। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। घोघड़ियां गांव में जल संस्कृति के प्रतीक 42 साल पुराने कुएं को सहेजने का काम शुरू किया गया है। कंडम हो चुके इस कुएं का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया गया है। कुएं के गंदे पानी को निकाल कर इसे दोबारा से चालू हालत में किया जाएगा। ग्रामीण सत्ता पंडित, राजपाल, संजय कौशिक के अनुसार 42 साल पहले रामेश्वर नाथ पंडित ने कुएं का निर्माण करवाया था। सात-आठ साल पहले गांव में नहरी पानी आने के बाद कुआं बंद कर दिया। अब कुएं की चहारदीवारी का निर्माण शुरू करवाया जा रहा है तो वहीं चारों तरफ सीमेंट ब्लॉक की ईंटों के साथ इसे पक्का किया जाएगा और पूरी तरह से इसका जीर्णोद्वार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें