फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में डीसी की सख्ती का दिखा असर, गेहूं के उठान में आई तेजी

Sun, 28 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के जल्द उठान को लेकर दिए गए निर्देश का असर शनिवार को दिखाई दिया। लिफ्टिंग की रफ्तार शनिवार को तेज रही। उचाना मंडी सहित छात्तर, परचेज सेंटरों पर 72 हजार से अधिक गेहूं के बैगों का उठान हुआ।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि उचाना मंडी से डीएफएससी के 19200, हैफेड के 21000 गेहूं के बैगों का उठान हुआ। छात्तर सब यार्ड पर डीएफएससी के 14700, हैफेड के 4500 बैगों का उठान हुआ। घोघड़िया में 4800, काब्रच्छा में 7000 एवं धनखड़ी परचेज सेंटर पर 1020 गेहूं के बैगों का उठान हुआ। उठान की रफ्तार निरंतर तेज होगी। अब तक 42 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक मंडी में 885042 क्विंटल गेहूं आ चुका है। 12817 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए गेट पास कटवाए हैं। उचाना मंडी में डीएफएससी ने 377306, हैफेड ने 240571, छात्तर सब यार्ड पर डीएफएससी ने 68095, हैफेड ने 56155, घोघड़िया में डीएफएससी ने 84511, काब्रच्छा में वेयर हाउस ने 45785, धनखड़ी में डीएफएससी ने 7526 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें