फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षाविद् सौरभ भारद्वाज थैंक बैज से हुए सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी03-थैंक बैज अवार्ड के साथ शिक्षाविद् सौरभ भारद्वाज और अन्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हरियाणा लोक भवन चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की 44वीं वार्षिक राज्य परिषद की बैठक में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सौरभ भारद्वाज को थैंक बैज से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खंडेवाल की उपस्थिति में प्रदान किया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्काउट मास्टर राजेश कुमार लांबा और गाइड कैप्टन मनजीत के नेतृत्व में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राचार्य सौरभ भारद्वाज ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें