फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए फसल खरीद नियम के विरोध में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी30: शहर की अनाजमंडी में ​शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद। नए फसल खरीद नियम के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को 11वें दिन जारी रहा। भाकियू पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का पुतला फूंककर कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, सतेंद्र कोथ ने कहा कि जब तक सरकार का यह तुगलकी फरमान वापस नहीं होता जब तक हर रोज एक मंत्री या विधायक का पुतला दहन किया जाएगा। जल्द ही यह नियम वापस नहीं लिए गए तो 19 अप्रैल को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने चल रहे भाकियू के धरने पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि की मार से प्रदेश के किसानों को नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा राशि देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें