फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शॉट पुट में शिक्षा व लंबी कूद में खुशी प्रथम

विज्ञापन
16जेएनडी01, : महिला कॉलेज में ​​ डिस्कस थ्रो में दम दिखाती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 10 तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। पहले दिन 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में छात्राओं ने दमखम दिखाया।
प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों में नियमित भागीदारी से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को उच्चस्तर तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रेस प्रवक्ता डॉ. सुमिता आशरी ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की। प्राचार्य और खेलकूद संयोजक राजेश बूरा ने इवेंट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को 12 तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मौके पर डाॅ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. सुमन खर्ब, डॉ. हिमांशु गर्ग, डॉ. प्रियंका व अन्य मौजूद रहे।

16जेएनडी01, : महिला कॉलेज में डिस्कस थ्रो में दम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

16जेएनडी01, : महिला कॉलेज में डिस्कस थ्रो में दम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

16जेएनडी01, : महिला कॉलेज में डिस्कस थ्रो में दम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें