फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में निशुल्क होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2026-27 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्राचार्य सत्यवान मलिक ने विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सेल की स्थापना की है। यह कंप्यूटर सेल महाविद्यालय की लाइब्रेरी के गर्ल्स रीडिंग रूम में प्रतिदिन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म और रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि सात मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कंप्यूटर सेल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूर-दराज के उन छात्रों की सहायता करना है जिन्हें तकनीकी बाधाओं के कारण ऑनलाइन फॉर्म भरने में कठिनाई आती है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पुष्पा रानी को सेल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, सुमन नोडल अधिकारी के रूप में पर्यवेक्षण करेंगी और पूनम सदस्य सचिव का उत्तरदायित्व निभाएंगी। इस अवसर पर उप-प्राचार्य रणधीर सिंह और डॉ. लाभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें