फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विधायकों से मिलने के लिए लगते थे 10 हजार : देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
23जेएनडी20: मीटिंग में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
उचाना। प्रदेश की हाट सीटों में शामिल उचाना हलके से दिग्गजों को हराने वाले भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री रजबाहा रोड स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मीटिंग में हलके के मतदाताओं का आभार प्रकट करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सुन अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले के विधायकों से मिलने के लिए 10 हजार रुपये जेब में होने चाहिए थे, क्योंकि वो दिल्ली, चंडीगढ़ मिलते थे। उनका वायदा है कि वे हफ्ते में सात के सात दिन उचाना के लोगों के साथ रहेंगे। भाजपा ने इतनी बड़ी हॉट सीट से साधारण परिवार के बेटे को मैदान में उतारा। इस अवसर पर रामचंद्र अत्री, ऋषिराज भार्गव, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, बलवान कापड़ो, पूर्व पार्षद विनोद शर्मा, ओमदत्त डाहोला, रोशन करसिंधु, सेवा सिंह पालवां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें