जींद। शहर में अलग-अलग स्थानों से तीन ई-रिक्शा से 12 बैटरी चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अल्लादीन ने बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा ई-रिक्शा चलाकर करता था। चार जनवरी की रात को अज्ञात लोगों ने उसके मकान के बाहर गली में खड़ी उसकी ई-रिक्शा को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पांच जनवरी को उस समय लगी जब वह सुबह उठा। जब उन्होंने ई रिक्शा की तलाश की तो वह दूसरी गली में खड़ी मिली और उसके अंदर से चार बैटरी गायब मिली। इसके अलावा आरा रोड निवासी राहुल व बतरा स्वीट्स गली निवासी मोहित जांगड़ा की ई-रिक्शा से भी चार-चार बैटरी गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने तीनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।