फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर पसंद आई कार खरीदने के नाम पर 135450 रुपये की लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
ई कामर्स कंपनी पर कार देखने के बाद एक व्यक्ति ने उसे खरीदने की इच्छा जताई और कार मालिक के खाते में 135450 रुपये जमा करवा दिए। कार मालिक ने रुपये लेकर कार नहीं दी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के हनुमान नगर निवासी संजीव ने बताया कि उसने ई कामर्स कंपनी पर पसंद आई एक कार खरीदी थी। कार मालिक से बात की तो उसने अपने आपको आर्मी का जवान बताया और कहा कि उसकी ड्यूटी दिल्ली में है। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति पर विश्वास करते हुए उसकी कार खरीदने को कहा। इस पर उक्त आर्मी के जवान ने शुरुआत में 10 हजार रुपये पेटीएम करवाने को कहा। इसके बाद संजीव ने 10 हजार रुपये उसके पेटीएम नंबर में डाल दिए। फिर उक्त व्यक्ति ने उनको दिल्ली बुला लिया और कहा कि आप 36 हजार रुपये और जमा करवा दो। उसके बाद कार आपके पास पहुंच जाएगी। उसने 36 हजार रुपये दोबारा दे दिए। दोबारा उसके नंबर पर कॉल की तो उसने कहा कि एक और समस्या आ गई है। आप रिफंडेबल के तौर पर 60 हजार रुपये और जमा करवाओ। उसने साठ हजार रुपये जमा करवा दिए। उसने पेटीएम में कुल एक लाख 35 हजार 450 जमा करवा दिए, लेकिन कार मालिक ने कार नहीं दी। पुलिस ने हनुमान नगर निवासी संजीव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें