31जेएनडी17 : करसिंधु गांव में पूर्व मंत्री की पत्नी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व उप म
जींद। पूर्व मंत्री चौ. देशराज नंबरदार की धर्मपत्नी माया देवी के निधन पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके करसिंधु आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देशराज नंबरदार परिवार से उनके परिवार का राजनीति रिश्ता नहीं बल्कि परिवारिक रिश्ता है। माया देवी समाज सेविका थीं जो निरंतर हर किसी के दुख, दर्द में शामिल रहती थी।
इस दौरान जेजेपी नेत्री शीला भ्याण, प्रदीप देशवाल, जोरा सिंह डूमरखा, दिलबाग संडील, दिनेश राखी, विजेंद्र कोलेखा,अनुराग खटकड़, मंदीप सरपंच, बलराम कटवाल, रामचंद्र जांगड़ा, टेकराम कंडेला ने भी शोक प्रकट किया। संवाद