फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश के चलते अनाज मंडी में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
23जेएनडी16: गणतंत्र दिवस के लिए अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए एडीसी प्रदीप कुमार और अन्य अ​धिक
विज्ञापन
जींद। बारिश के चलते एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था नई अनाज मंडी में की गई है। एडीसी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी और संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि संभावित बारिश के कारण गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए वैकल्पिक तौर पर नई अनाज मंडी में व्यवस्था की गई है। अगर बारिश न हुई तो समारोह पुलिस लाइन मैदान में ही मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल नई अनाज मंडी में ही आयोजित की जाएगी जिसमें सभी प्रतिभागी विभाग, परेड टुकड़ियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागो के अधिकारियों को मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बिजली, पेयजल, साफ सफाई व यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की तैयारियों की भी जांच की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि समारोह भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

एडीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी , डंबल आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण कारी को दर्शाती झांकियां भी निकल जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वह गणतंत्र दिवस समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जन भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें