फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बधाना माइनर टूटने से डाहौला के खेतों में घुसा पानी, 80 एकड़ फसल क्षेत्र जलमग्न

विज्ञापन
12जेएनडी12: डाहौला गांव के खेतों में माइनर टूटने से जलमग्र हुए दिखाई देते खेत। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। डाहौला गांव के खेतों में शुक्रवार सुबह बधाना माइनर टूटने से करीब 80 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों की धान की पौध, हरा चारा और कई बोरवेल प्रभावित हो गए। घटना के बाद किसानों में रोष फैल गया और उन्होंने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, माइनर के किनारे लंबे समय से कमजोर हो चुके थे। इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग को अवगत भी कराया था लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई।
शुक्रवार सुबह माइनर में दरार आने के बाद तेज बहाव के साथ पानी खेतों में घुस गया जिससे बड़ी संख्या में खेत जलमग्न हो गए। जब किसान सुबह अपने खेतों में पहुंचे तो पानी से भरे खेत देखकर चिंतित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही किसानों ने सिंचाई विभाग को अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग के जेई आसिफ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर की सहायता से माइनर को बंद करने का प्रयास शुरू किया। हालांकि पानी का बहाव अधिक होने के कारण शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके।
किसानों का कहना है कि यदि समय रहते माइनर की सफाई और मरम्मत कर दी जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने तथा माइनर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
वर्जन
वीरवीर रात आए तेज आंधी के कारण पेड़ों की टहनियां और पत्ते माइनर में गिर गए थे जिससे पानी का प्रवाह बाधित हुआ और दबाव बढ़ने से माइनर टूट गई। बुलडोजर के संचालन में स्थान की कमी के कारण दिक्कत आ रही है,इसलिए रेत से भरे कट्टों की मदद से टूटे हिस्से को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। पीछे से पानी की सप्लाई भी बंद करवा दी गई है। जल्द ही माइनर की दरार को भरकर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। -आसिफ, जेई सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें