फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी नहीं होने पर संडील गांव के किसानों ने नरवाना-किठाना मार्ग को डेढ़ घंटे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडील गांव के किसानों ने खेतों से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर नरवाना-किठाना मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे तक लगाए गए जाम की सूचना मिलने पर नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर खुलवाया।
विज्ञापन

जाम लगा रहे किसानों ने नगूरां चौकी प्रभारी को बताया कि खेतों में बारिश के पानी ने बाढ़ जैसे हालात पैदाकर दिए हैं। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गांव से पानी की निकासी के लिए प्रशासन की ओर से गांव में पंपसेट लगाकर पानी निकासी की जा रही है। लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं हो पाई। गांव से पानी खेतों में निकाला जाता है, पर जिन किसानों के खेत से पानी निकाला जाता है वे किसान पानी निकासी का विरोध करते हैं। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को बीडीपीओ अलेवा ओम प्रकाश शर्मा ने संडील गांव का निरीक्षण करने के लिए गए थे। संडील गांव के किसानों का पानी थूआ गांव के खेतों में जाता है। यह पानी संडील से थूआ की तरफ जाने वाली सड़क को काटने या सीपन पाइप दबाने के बाद पानी की निकासी हो पाएगी। इसी के चलते बीडीपीओ ने तीन सीपन पाइप देने की बात संडील गांव किसानों के सामने कही थी। संडील गांव के किसान सीपन पाइप दबाने के लिए संडील थूआ मार्ग पर पहुंचकर पाइप दबाने शुरू किया तो थूआ गांव के किसानों ने वहां सीपन दबाने से मना कर दिया। इस पर संडील गांव के किसान गांव में आ गए और रोड जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि जाम तब तक नही खुलेगा जब तक पानी की निकासी कार्य शुरू नहीं होगा।
पानी खुलवाने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, दो लोग हिरासत में
वहीं लोगों द्वारा पानी नहीं निकलने देने पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद उचाना के एसडीएम डॉ. राजेश खोथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें