30जेएनडी12: नेशनल हाईवे की रेलिंग को तोड़कर खड़ी रेहड़ियों में घुसा ट्राला। संवाद
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर कस्बे के पुराना बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर एक ट्राला नेशनल हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए नाले पर खड़ी रेहड़ियों में जा घुसा। इससे रेहड़ियां टूट गईं। गनीमत रही की रात का समय होने के कारण कोई व्यक्ति नहीं था।
पुराने बस स्टैंड पर गांधी चौक के पास गरीब लोगों ने अपनी रेहड़ियां नाले के ऊपर लगाई हुई है। 29 जनवरी की रात एक ट्राला अनियंत्रित होकर नाले के साथ बनी हुई रेलिंग को तोड़ते हुए रेहड़ियों में घुस गया। पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर आए दिन हादसा होता रहता है।
रेड लाइट के टेंडर तो लगे हुए हैं, पोल भी गाड़ दिए गए हैं, लेकिन अब तक रेड लाइट लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह से यह हादसे होते हैं। यदि रेड लाइट लगी हो तो कम से कम गाड़ी वाले स्पीड को तो कम करेंगे। इससे ऐसे हादसे होने से बचाव होगा, लेकिन ऐसा लगता है सरकार कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है। वार्ड के एमसी ने नगर परिषद में टेंडर तो पास करवा दिए, लेकिन रेड लाइट कब लगेगी इसका इंतजार है।
शहर के निर्धारित तीनों जगहों में से पुराने बस स्टैंड के विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाइट के पोल लगा दिए हैं। अभी लघु सचिवालय के पास ट्रैफिक लाइट का पोल लगाना बाकी है, जिसके लगते ही जल्द लाइट भी जल्द लगा दी जाएगी। -संजय यादव, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी, जींद
30जेएनडी12: नेशनल हाईवे की रेलिंग को तोड़कर खड़ी रेहड़ियों में घुसा ट्राला। संवाद
30जेएनडी12: नेशनल हाईवे की रेलिंग को तोड़कर खड़ी रेहड़ियों में घुसा ट्राला। संवाद