फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंजिश में ट्रैक्टर रूकवाकर चालक को पीटा, केस दर्ज

Thu, 08 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर रुकवाकर चालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बीबीपुर निवासी सतीश ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रैक्टर पर अपनी रिश्तेदारी में पिल्लूखेड़ा गया हुआ था। छह मई सुबह वह खेत का काम निपटाकर अपने घर के लिए चल पड़ा। जब वह लुदाना बस अड्डे के पास पहुंचा तो गांव का ही सोनू उसे रास्ते में मिला। फिर उसे ट्रैक्टर रुकवा लिया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली। जब उसने विरोध किया तो उस पर डंडे से हमलाकर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ 10-12 साल से रंजिश रखे हुए हैं। आरोप लगाया कि इसी रंजिश के कारण उसने अपने बेटे रवि को भी विदेश भेज दिया है। सोनू ने उसके लड़के के फोन पर जान से मारने की भी धमकी दी हुई है। जांच अधिकारी एसआई नरेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें