09जेएनडी21: अवैध निर्माण को गिराते हुए जेसीबी। स्रोत : प्रशासन
जींद जिला नगर योजनाकार विभाग ने वीरवार को गांव गोबिंदपुरा के नजदीक अवैध कॉलोनी बुलडोजर से गिराया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्टे्रट तैनात रहा। डीटीपी को सूचना मिली थी कि गांव गोबिंदपुरा के निकट अवैध कॉलोनी काटी है। इसके बाद जिला नगर योजनाकार ने निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए। इसके बाद जिला नगर योजनाकार अमला पुलिस बल के साथ गांव गोबिंदपुरा के निकट पहुंचा और लगभग दस एकड़ में दस डीपीसी, तीन स्ट्रक्चर, रोड नेटवर्क को बुलडोजर से ढहा दिया। संवाद