फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर आए व्यक्ति को खाना देने से मना किया तो ढाबा मालिक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
घटना के बाद बंद पड़ा ढाबा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर के कुंदन सिनेमा के नजदीक एक ढाबा मालिक को शराब पीकर आए व्यक्ति को खाना नहीं देना महंगा पड़ गया। ढाबे से बाहर निकालने पर शराब पीये व्यक्ति ने ढाबा संचालक के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद शराबी व्यक्ति ने अपने अन्य दोस्तों को बुलाकर ढाबा मालिक राजबीर को बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत ढाबा मालिक राजबीर के भतीजे विकास ने शहर थाना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति शराब पीकर ढाबे पर आया था। जब उन्होंने उसको वहां पर खाना देनेे से मना किया तो वह उनके साथ उलझ गया। इसके बाद व्यक्ति ने फोन कर लगभग 50-60 व्यक्ति और 15-20 महिलाओं को बुला लिया। जिन्होंने आकर ढाबे के बाहर ईंट बरसाना शुरू कर दिया। इसमें उनका काफी सामान टूट गया और उसके चाचा राजबीर को भी चोट लग गई। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि उनके पास ढाबा संचालक के साथ हुई मारपीट की शिकायत आई है। इस पर रोहतक पीजीआई जाकर घायल राजबीर के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
ढाबे पर शराब पीने वाले को नहीं खिलाते खाना
हमारे ढाबे पर नियम है कि शराब पीने वाले व्यक्ति को खाना नहीं खिलाया जाता है। वह व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। उसे बड़े ही आराम से समझाया गया था। यहां तक कहा गया कि वह खाना पैक करवाकर ले जा सकता है। इस पर उसने अपशब्द कहे। विरोध करने पर अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास, शिकायतकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें