फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब के नशे में छत से गिरा प्रवासी मजदूर, बिहार ले जाते समय रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। मुआना गांव में शराब के नशे में छत से गिरकर घायल हुए एक प्रवासी मजदूर की इलाज के दौरान बिहार ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच साथी मजदूरों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 18 जून की रात की है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव मुआना निवासी बजरंग के खेत को सुनील ने ठेके पर लिया हुआ है। खेत में काम कराने के लिए सुनील ने बिहार के पूर्णिया जिले की आमोर तहसील के मछाटा गांव से छह मजदूरों को बुलाया था। इनमें ताजीम, सुरेश, फेगनू, संजय, पेलतू और जब्बार शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, 18 जून की रात करीब 10:30 बजे जब्बार शराब के नशे में कमरे की दीवार पर बैठकर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद जैसे ही वह उठा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जब्बार को खेत ठेकेदार सुनील ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान जब्बार की पत्नी शहजादी के आग्रह पर उसके साथी मजदूर उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए बिहार ले जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या के पास उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मोहम्मद जलाल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने ताजीम, सुरेश, फेगनू, संजय और पेलतू के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें