फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अगिहार में चलाया नशा मुक्ति अभियान

Wed, 19 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो संख्या:-65 गांव अगिहार के रावमावि में नशे के प्रति जानकाी देते हुए अध्यापक---स्रोत विद्याल
विज्ञापन
कनीना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस अभियान में विद्यालय के लीगल लिटरेसी क्लब सहित सभी विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अंग्रेजी प्रवक्ता एवं लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी मदन मोहन कौशिक ने आह्वान किया कि जीवनभर नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, सभ्य और सुंदर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर प्राचार्य पूनम यादव, प्रवक्ता राजेंद्र सिंह कटारिया, निशा जांगड़ा, धर्मेंद्र डीपीई, कैलाश देवी, शशि कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें