फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीआरएम को रेलवे जंक्शन के भवन निर्माण में मिली खामी, लगाई फटकार

Fri, 19 Jul 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली डिविजन रेलवे के डीआरएम सुखविंद्र सिंह ने वीरवार को जींद जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंक्शन की निर्माणाधीन बिल्डिंग में खामी पाई। इस पर उन्होंने आईओडब्ल्यू हर्षित मल्होत्रा को फटकार लगाई। डीआरएम बोले कि जब आप घर सही बनवा लेते हो तो यहां निर्माण में इतनी लापरवाही कैसे हो रही है। जब यहां निर्माण हो रहा था तब आपने चेक क्यों नहीं किया। इस सवाल का आईओडब्ल्यू जवाब नहीं दे पाए। डीआरएम बोले कि अब आगे गलती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद डीआरएम ने गार्ड लोबी की व्यवस्था जांची तो वहां पर पुराने एसी मिले, जो कूलिंग भी नहीं कर रहे थे। गार्ड लोबी में यूपीएस भी नहीं थे। डीआरएम ने तुरंत पुराने की जगह नए एसी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम सुखविंद्र ने रेलवे जंक्शन की निर्माणाधीन इमारत के साथ लोको पायलट, गार्ड लोबी, पावर केबिन और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीनियर डीसी एम आनंद मोहन, सीनियर डीईएन रजत कुमार, सीनियर डीएसटी विजेंद्र सिंह, सीनियर से जंक्शन इंजीनियर रमेश चोपड़ा भी मौजूद रहे।
इससे पहले डीआरएम ने जुलाना स्टेशन का निरीक्षण किया और पर्यावरण सेवा समिति के बनाए गए पार्क में पौधारोपण किया। डीआरएम ने कहा कि पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। कस्बे के लोगों ने डीआरएम के सामने जुलाना रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज, पुलिस चौकी व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जुलाना में रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एनआरएमयू ने डीआरएम को सौंपा मांगपत्र

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जींद शाखा के सचिव मेहर सिंह ने डीआरएम को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि लोको पायलट वेटिंग रूम में एसी नहीं लगा है, जिसकी वजह से सीएलआई को गर्मी के मौसम में काउंसलिंग करने में दिक्कत होती है। ट्रैकमैन को रेन कोट नहीं उपलब्ध करवाए हैं। इसकी वजह से उनको पेट्रोलिंग करने में परेशानी होती है। रोड साइड स्टेशन जहां पर क्रू बदलता है, वहां से पहले गाड़ी क्रू को हेड क्वार्टर या दायं-बायं दौड़ने के लिए पहली गाड़ी रुकवाई जाए, जिससे क्रू की ड्यूटी घंटे न बढ़े। गार्ड लोबी में लगे एसी दस साल पुराने हैं। कूलिंग नहीं करने से कंप्यूटर सिस्टम गर्म हो जाता है और सीएमएस ठप हो जाता है। जींद मुख्यालय पर कार्यरत ट्रेन मैनेजर को छह वर्ष से पानी की बोतल नहीं मिली है, जिस कारण परेशानी होती है।

तीन प्रस्तावित अंडरपास का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग

जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने डीआरएम से मुलाकात कर प्रस्तावित तीन अंडरपास का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने तथा दिल्ली से अमृतसर वाया जींद, व्यास एवं कुरुक्षेत्र-दिल्ली वाया जींद ट्रेन के विस्तारीकरण करवाने की मांग की। डीआरएम ने विधायक को आश्वासन दिया कि जो भी बात उन्होंने कही है, उस पर शीघ्र संज्ञान लिया जाएगा। विधायक ने बताया कि जींद के लिए तीन अंडरपास प्रस्तावित है, जिनकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में जनहित को देखते हुए इन प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्यों को भी जल्द शुरू करवाया जाए। देवीलाल चौक पर अंडरपास, जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर इंप्लाइज कॉलोनी के पास अंडरपास तथा रेलवे विश्राम गृह के पास अंडरपास बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें