फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को बॉर्डर खुलने का इंतजार, जोरों पर दिल्ली कूच की तैयारी

Fri, 19 Jul 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पंजाब की तरफ से राशन लेकर पहुंचा किसानों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
जींद। शंभू और दातासिंहवाला बॉर्डर खुलने का जितना वाहन चालकों को इंतजार है, उतना ही किसानों को भी। किसानों का कहना है कि उनकी दिल्ली कूच की तैयारी चल रही है। जिस दिन बॉर्डर खुलेगा, उसी दिन कूच करेंगे। इसके लिए किसान संगठनों से बातचीत चल रही है। वहीं वीरवार को भी पंजाब से काफी संख्या में किसान दातासिंहवाला बॉर्डर पर पहुंचे।
विज्ञापन


किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ व सुनील बद्दोवाल ने कहा कि हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के बॉर्डर खोलने का सात दिन का अल्टीमेटम खत्म हो चुका है, लेकिन सरकार ने नहीं खोला है। अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही। सुप्रीम कोर्ट का बॉर्डर खोलने का आदेश आएगा तो दिल्ली कूच करेंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि वह अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जा सकते हैं, लेकिन सरकार तानाशाही कर रही है। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि दिल्ली कूच की तैयारी पूरी हो चुकी है। सरकार झूठ का सहारा लेकर किसानों को बदनाम करने पर तुली हुई है। किसानों ने सभी सुबूत अदालत के सामने रखे हैं। जल्द ही पुलिस को तलब किया है। सरकार बचने का पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन किसानों को न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातासिंहवाला बॉर्डर पर बढ़ रही किसानों की संख्या
सुनील बद्दोवाल ने कहा कि बॉर्डर पर फिलहाल दो हजार किसान पहुंच चुके हैं। जब तक दिल्ली कूच नहीं किया जाता उनकी संख्या लगातार बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें